logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: ग्रा.पं. चुनाव निर्विरोध करें, पाएं 51 लाख की निधि, विधायक श्वेता महाले का आहवान


चिखली: जिले में इन दिनों ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर भागम भाग हो रही है. चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं. जिससे गांव का वातावरण दूषित हो जाता है. गांव की शांति भंग हो जाती है. कभी कभी राजनीति के कारण गांव के लोग एक दूसरे के दुश्मन बन जाते है. इन्हीं बातों को टालने के लिए विधायक श्वेता महाले ने पहल करते हुए जो ग्राम पंचायत निर्विरोध चुनी जाएगी, उस ग्राम पंचायत को विकास के लिए 51 लाख रुपए का निधि देने की घोषणा की है.

चिखली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 28 गांव की ग्राम पंचायतों का चुनाव होने जा रहा है. यह चुनाव शांतिपूर्ण व अनुशासन के साथ लिया जाए, गांव की शांति भंग ना हो इसलिए विधायक श्वेता महाले की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है. जब भी जिले में चुनाव हुए हैं. लोकसभा, विधानसभा चुनाव से अधिक तंग वातावरण ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीण इलाकों में देखा जाता है. इसलिए इस दौरान कई बार गांव में अनुशासन का प्रश्न भी निर्माण होता है. गांव की शांति भंग ना हो, अनुशासन बना रहे, सभी मिलजुल कर रहे, सभी को समान अधिकार मिले, चुनाव निर्विरोध हो इसलिए इन गांव को अगले पांच सालों में 51 लाख का विकास निधि देने का निर्णय विधायक श्वेता महाले द्वारा लिया गया है.

इन गांव को मिला था निधि 

पिछली बार ग्राम पंचायत चुनाव में विधायक श्वेता महाले ने ग्राम पंचायत चुनाव निर्विरोध करने का आहवान किया था तथा 21 लाख रुपए देने का आश्वासन भी दिया था. इस आश्वासन के आधार पर तहसील के 5 ग्राम पंचायतों ने अपने चुनाव निर्विरोध लिए थे. जिसमें चांधई, खोर, मालगनी, पलसखेड़ भट्ट व सिंदखेड़ इन ग्राम पंचायत का समावेश हैं. चुनाव के पश्चात विधायक श्वेता महाले ने इन पांचों ग्राम पंचायतों को विकास के लिए 21 लाख का निधि प्रदान किया था.