logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: जहरीली बीज खाने से 10 बच्चों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती


बुलढाणा: मलकापुर के पास कुंड के 10 बच्चे जहरीला बीज खाने से बीमार हो गये। मलकापुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बुलढाणा जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बच्चों ने जेट्रोफा नामक पौधे के फल और बीज खाए। इससे 10 बच्चों को उलटी और दस्त शुरू हो गया। उन्हें मलकापुर के उपजिला अस्पताल लाया गया।

डॉक्टर मितेश तवारी ने पहले उनका इलाज किया और आगे के इलाज के लिए उन्हें बुलढाणा के जिला अस्पताल भेज दिया। सोहम नीना तायडे (10), दिव्या संतोष काडेलकर (10), भाग्यश्री श्रीकृष्ण काडेलकर (12), रिया सुरेश बावस्कर (6), नम्रता सुरेश बावस्कर (8), वैष्णवी रमेश बावस्कर (10), श्रेयश अशोक काडेलकर (5), दिव्या कंडेलकर (10), श्रेया रमेश बावस्कर (5) और समर्थ सुरेश बावस्कर (ढाई साल) ये इलाज करा रहे बच्चों के नाम हैं।

देखें वीडियो: