logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: भारी बारिश ने किसानों को किया तबाह, शिवसेना ने की 'गिला अकाल' घोषित करने की मांग


बुलढाणा: बीते दो दिनों में बुलढाणा और मोताळा तालुका में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के हाथों से उनका निवाला छिन गया है। इस आपदा के बाद, शिवसेना (ठाकरे गुट) की प्रदेश प्रवक्ता जयश्री शेळके ने आज नुकसानग्रस्त इलाकों का दौरा किया और सरकार से तत्काल 'ओला दुष्काळ' (गीला सूखा) घोषित करने की मांग की।

जयश्री शेळके ने कहा कि पिछले तीन साल से किसान लगातार नाकामी का सामना कर रहे हैं। इस बार की बारिश ने तो और भी बुरा हाल कर दिया है, क्योंकि खेत की मिट्टी भी बह गई है, जिससे किसानों का दोहरा नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार द्वारा घोषित की गई राहत को "अत्यंत तुच्छ" बताते हुए कहा कि यह मदद किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान है।

शेळके ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह किसानों की पीड़ा को समझे और उन्हें पर्याप्त आर्थिक मदद दे। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुलढाणा जिले में तुरंत 'गिला अकाल' घोषित करके ही किसानों को इस संकट से बाहर निकाला जा सकता है।