logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कपास की फसल पर लगे कीड़े, परेशान किसान ने आत्महत्या करने का किया प्रयास


बुलढाणा: कपास की फसल पर कीड़े लग गए, इससे फसल की ग्रोथ रुक गई। इसको लेकर कृषि विभाग से शिकायत दर्ज कराई। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आहत किसान ने जिला कृषि अधीक्षक कार्यालय में अपने शरीर पर डीजल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि, वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। किसान की पहचान शंकर देशमुख है। वह अंतराज, खामगांव का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, शंकर देशमुख ने अपने तीन एकड़ खेत में कपास लगाया। परन्तु इस कीट के आक्रमण से कपास की वृद्धि रुक ​​गयी। इसकी शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी से की। हालांकि, कृषि विभाग पर गलत पंचनामा बनाने का आरोप लगाते हुए इस किसान ने कृषि अधिकारियों के विरोध में अपने शरीर पर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।