logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बेमौसम बारिश ने व्यापारियों को किया हलकान, फल विक्रेताओं को बड़ा नुकसान


खामगांव: जिले में विगत तीन से चार दिनों से प्रति दिन बेमौसम बारिश हो रही हैं। शहर में आज की स्थित में जगह जगह आम एवं विविध फल विक्रेताओं ने दूकानें लगाई हैं। बेमौसम बारिश से आम एवं फल खराब हो रहे हैं और बिक्री कम हो रही हैं। शहर के मुख्य बाजार मंढी, अग्रेसन चौक, बस स्थानक परिसर, जलंब मोड, घाटपुरी मोड, वाडी इन परिसरों में फल बिक्री के लिए दूकानें लगी हैं। हररोज शाम को जोरदार बारिश हो रही हैं। 

फल विक्रेता सुबह से दूकान लगा रहे है और शाम के समय बारिश के कारण दूकानें बंद रखनी पड़ रही है। उसी तरह इस समय ग्राहक भी दूकान की ओर आते नहीं है, बारिश के कारण फल भी खराब हो रहे हैं, जिस कारण व्यावसायिकों का नुकसान हो रहा हैं। बिक्री न होने कारण खराब हुए फल फेंक देने पड़ रहे हैं। गर्मी के मौसम में आम की बड़े पैमाने पर बिक्री होती हैं। जिस कारण कई फल विक्रेताओं ने आम की खरीदी कर रखी हैं, लेकिन अचानक मांग कम हुई हैं, जिस कारण नुकसान हो रहा हैं।

साप्ताहिक बाजार में व्यावसायियों का नुकसान

गुरूवार को खामगांव शहर में साप्ताहिक बाजार लगता हैं। बाजार में ग्रामीण परिसर के सब्जी विक्रेता दूकानें लगाते हैं। गुरूवार को दोपहर के समय हुई बारिश से व्यावसायिकों एक ही भागदौड़ करना पड़ी। मसाला विक्रेता का भी नुकसान हुआ। उसी तरह बारिश के कारण खरीदी करने की ओर नागरिकों ने मुंह फेरने से व्यावसायियों को नुकसान हो रहा है।