logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

शादी के 1 दिन पूर्व दुल्हन लापता, 4 दिनों में 5 लोग हुए गायब


बुलढाना. जिले में पिछले 4 दिनों में 5 लोग लापता होने की जानकारी सामने आई है. जिससे जिले भर में सनसनी फैल गई है. चिखली शहर के संभाजी नगर इलाके की पूजा का विवाह 13 मार्च को होनेवाला था. सभी रस्मो रिवाज परंपरा के अनुसार किए जा रहे थे. दुल्हन को हल्दी लगाई गई. दूसरे दिन सुबह घर से दुल्हन अचानक गायब हो गई. पूजा की कई जगह पर खोज की गई, किंतु उसका कोई पता नहीं चला. घटना के बाद परिजनों ने पूजा के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.  बुलढाना तहसील अंतर्गत ग्राम पिंपलगांव सराय में 33 वर्षीय युवक अमोल बावने ह लापता हो गया. शेगांव निवासी ईश्वर सांगोले (18) लापता हो गया. शेगांव की ही फुले नगर निवासी युवती पूर्णिमा दत्तात्रेय (18) लापत हो गई है. खामगांव के शंकर नगर की निवासी योगिता देशमुख (24) लापता हो गई. इस सिलसिले में जिले के सभी संबंधित पुलिस में ह मामला दर्ज किया गया है. जिले से अचानक लापता होने वाले युवक-युवतियों की संख्या बढ़ने से आखिर कैसे व कहा लापता हो रहे है, यह प्रश्न उपस्थित किया जा रहा है.