logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: खरीफ की तैयारी शुरु, इस साल 7.38 हेक्टर में होगी बुवाई


बुलढाणा: विदर्भ में जल्द ही मानसून आने वाला है, जिसको देखते हुए जिले के किसानों ने खरीफ सीजन की तैयारी शुरु कर दी है। किसानों ने खेतों को तैयार करना शुरु कर दिया है। खरीफ सीजन में जिले की 7.35 हेक्टर पर फसलों की बुवाई होगी। इस बात की जानकारी जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ढगे ने दी। 

जैसे-जैसे खरीफ का मौसम नजदीक आ रहा है, किसानों की बुआई से पहले की खेती अंतिम चरण में पहुंच गई है, और इस सीजन में भी कृषि विभाग द्वारा योजना बनाई गई है। इस साल बुलढाणा जिले में 7 लाख 35 हजार हेक्टेयर में खरीफ की बुआई की जाएगी।

जिसमें चार लाख दो हजार हेक्टेयर में सोयाबीन, एक लाख 98 हजार हेक्टेयर में कपास, 85 हजार हेक्टेयर में अरहर समेत अन्य फसलें बोई जाएंगी।

कृषि विभाग की ओर से प्री-खारीप सीजन की बैठकें हो चुकी हैं. कृषि विभाग की ओर से गांवों में बीज अंकुरण क्षमता, बीज परीक्षण, बुआई के आधुनिक तरीकों के संबंध में किसानों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।