logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana Paper Leak Case: पुलिस ने छह आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की खोज जारी


बुलढाणा: जिले के अंदर बारहवीं के गणित का पेपर लीक मामले की जांच सखरखेड़ा पुलिस को सौंप दी गई है। इसी मामले पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी तक मुख्य आरोपी फरार चल रही है। जिसकी तलाश पुलिस अभी भी कर रही है।

ज्ञात हो कि, सिंधखेड़ाराज तहसील के राजेगांव स्थित भास्करराव शिंगणे कला महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर 3 मार्च को 12वीं का गणित का पेपर शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पंचायत समिति के समूह शिक्षा अधिकारी रंगनाथ गावड़े ने शुक्रवार को सिंदखेड राजा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, यह मामला आज 4 मार्च को साखर खेरदा पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।

रंगनाथ गावड़े ने जब 4 परीक्षा केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया तो पता चला कि रजेगांव स्थित भास्कर राव शिंगाने आर्ट्स कॉलेज के परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी हुई है। सखरखेड़ा थाने के थानेदार नंदकिशोर काले, कांस्टेबल नीतीश राजे जाधव, जमादार रामदास वैराल ने आज शेंदुरजन, किनगांव जट्टू, बीबी से छह लोगों को गिरफ्तार किया।

कई शिक्षक हो सकते हैं शामिल

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय पुलिस पदाधिकारी विलास यामावर जांच पर पैनी नजर रख रहे हैं। इस बीच, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, पेपर लीक मामले में कुछ शिक्षक भी आरोपी हो सकते हैं। जिसकी जाँच पुलिस कर रही है।