logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Buldhana

Buldhana: पुष्पा स्टाइल चंदन की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 33 लाख 88 हजार 900 रुपये का माल जब्त


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के मलकापुर पुलिस की एक टीम ने कल शाम को पुष्पा स्टाइल सफेद चंदन की तस्करी करने वाले एक आयशर ट्रक को मुंबई-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोडवड़ नाका के पास पकड़ा और एक आरोपी को हथकड़ी लगाई।

बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर बोडवड़ नाका पर जब पुलिस नाकाबंदी कर रही थी, तभी बुलढाणा रोड से एक आयशर वाहन आता हुआ दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह तेज गति से भाग रहा था, इसलिए उन्होंने आयशर वाहन का पीछा किया और वाहन को मलकापुर के तुलसी नगर पार्ट वन में रोक लिया। जब उन्होंने इसकी जांच की, तो उन्हें वाहन में दो डिब्बे मिले।

एक डिब्बा खुला था और दूसरे डिब्बे में प्लास्टिक की खाद की थैलियों में लकड़ी भरी हुई थी। जांच के बाद पता चला कि लकड़ी चंदन की थी। इस पर से वन परिक्षेत्र अधिकारी मोटाला ने निरीक्षण कर उक्त माल चंदन की लकड़ी होने की पुष्टि की। इस समय ट्रक चालक शेख जैनुद्दीन शेख अजीमुद्दीन, इस्लामपुरा-नेकनूर तालुका, जिला बीड निवासी को हिरासत में लिया गया।

जब उक्त माल की नाप की गई तो वाहन सहित कुल 27 बोरा चंदन की लकड़ी जिसका वजन 629 किलोग्राम तथा 15 बोरा चंदन की लकड़ी का भूसा जिसका वजन 200 क्विंटल था, जब्त किया गया। पुलिस ने 33 लाख 88 हजार 900 रुपए का माल जब्त किया।