logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: प्रतापराव जाधव ने फिर किया दावा, उद्धव गुट के आठ विधायक जल्द शिंदे गुट में होंगे शामिल


बुलढाणा: सांसद प्रतापराव जाधव ने एक बार फिर उद्धव गुट विधायक को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसके तहत जल्द ही 15 विधायकों में से आठ विधायक शिंदे गुट में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं। यही नहीं लोकसभा के तीन सांसद भी जल्द उद्धव को छोड़कर इधर आने वाले हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।

जाधव ने कहा, "अभी भी ठाकरे समूह के सांसद और विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी कुछ निजी समस्याएं हैं। वह लोग ठाकरे गुट में इस लिए नहीं है कि, उन्हें नेतृत्व पर भरोसा है। वे वहां इस लिए हैं क्योंकि उनके जिले में स्थानीय स्तर पर व्यक्तिगत मुद्दे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि, "वरिष्ठ शिवसेना नेता गजानन कीर्तिकर कुछ दिन पहले शिंदे समूह में शामिल हो गए। चुनाव नजदीक आते ही उनका घर सूना नजर आएगा। साथ ही, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बालासाहेब की शिवसेना मजबूती से आगे आएगी।"