logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: जाली नोट देकर पुणे के व्यक्ति को 20 लाख से ठगा, मुंबई पुलिस द्वारा 3 गिरफ्तार


खामगांव: पुणे के रामदास बल्लाड़ ने मुंबई के माटुंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, आरोपियों ने आयकर अधिकारी होने की बात कह कर उनसे कहा कि उनके पास एक कार्रवाई में जब्त किए नोटा हैं. वह बदलकर देना हैं, जिसके लिए 20 लाख रू. के बदले में 40 लाख रू. देने का आश्वासन दिया. जिसके लिए बल्लाड़ के साथ मुंबई के नामांकित एवं महंगे होटल में भेंट की गयी. 

उसी तरह बल्लाड़ को मर्सिडिज जैसी आलिशान कार में घूमाया और विश्वास संपादन होने के बाद बल्लाड़ से 20 लाख रू. की नगद राशि ली. उस के बदले में उन्हें भारतीय बच्चों का बैंक लिखे जाली नकली नोट देकर उक्त शिकायतकर्ता से ठगी की थी. इस मामले में माटुंगा पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. 

जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक राहुल गौड, अपराध प्रकटीकरण अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक प्रशांत कांबले, सहायक फौजदार जयेंद्र सुर्वे ने कुशलता पूर्ण तकनीकी जांच करते हुए खामगांव तहसील के चितोडा के सरपंच पति देवराव हिवराले (35) सहित रविकांत हिवराले (36) और योगेश हिवराले (32) को गिरफ्तार किया है. उनके साथ का एक आरोपी फरार होने की जानकारी है.