logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: सनी जाधव हत्याकांड में सावंत सरकटे की भूमिका पर उठे सवाल, परिजनों ने गिरफ़्तारी को लेकर किया थाने का घेराव


बुलढाणा: बुलढाणा शहर के चिखली रोड स्थित ग्रीन लीफ होटल के पास 1 अगस्त को 19 वर्षीय युवक सनी जाधव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। प्रेम-प्रसंग के चलते आरोपी देवराज माली ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सनी पर चाकू से हमला किया था। वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक सनी जाधव को घटनास्थल तक ले जाने वाले युवक सावंत सरकटे की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के दिन धमंदरी निवासी सावंत सरकटे ने सनी को घर से बुलाकर बाहर ले गया था और वह घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा उसे आरोपी नहीं बनाए जाने से नागरिकों में नाराज़गी है।

इसी को लेकर 3 अगस्त को दोपहर 1 बजे धमंदरी के नागरिक बड़ी संख्या में नगर थाने पहुँचे और सावंत सरकटे की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान प्रतीक जाधव ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं और आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और उचित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।