logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: रिक्शा चालक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का किया प्रयास, जिलाधिकारी कार्यालय में मचा हड़कंप


बुलढाणा: जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रिक्शा चालक ने आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि, समय रहते वहां मौजूद पुलिसकर्मियो ने व्यक्ति को पकड़ लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। वयक्ति की पहचान प्रदीप गोरे के रूप में हुई है। गोर ई- रिक्शा चालक है। वह रिक्शा की बैटरी बदलवाने के लिए लगातार जिलाधिकारी से सहायता मांग रहे थे, लेकिन सहायता नहीं मिलने के कारण यह कदम उठाया।

शहर में मयूरी कंपनी के ई-रिक्शा में लगी बैटरियां घटिया क्वालिटी की होने का आरोप लगाते हुए संबंधित विक्रेता वारंटी होने के बावजूद इन बैटरियों को नहीं बदल रहा है, कंपनी और अधिकृत विक्रेता टालमटोल कर रहे हैं। इससे रिक्शा चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इस संबंध में तीस से चालीस ई-रिक्शा चालकों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर बयान के माध्यम से न्याय की मांग की थी, लेकिन अभी तक बैटरियां नहीं बदली जाने से नाराज विजय गोरे ने आत्मदाह का प्रयास किया। फ़िलहाल बुलढाणा शहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की जाँच कर रही है।