logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग फिर हादसा, तेज रफ्तार कार ने दूसरे वाहन को मारी टक्कर; दो की मौत


बुलढाणा: मौत का दूसरा नाम बन चुके समृद्धि हाईवे (Samruddhi Mahamarg) पर हादसों का सिलसिला जारी है। तकनीकी खामियों और चालक की लापरवाही के कारण समृद्धि हाईवे पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। समृद्धि हाईवे पर मंगलवार देर रात ओवरस्पीडिंग ने दो लोगों की जान ले ली। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और मौत से जूझ रहा है। घायलों का इलाज सिंदखेड़ाराजा (Sindkhed Raja) में चल रहा है।

मंगलवार की देर रात पुणे से नागपुर (Nagpur) जा रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार दुसरबीड के पास नागपुर कॉरिडोर (Nagpur Corridor) पर जिले से गुजरने वाले समृद्धि हाईवे पर सामने चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमित पाधे और ईश्वरी पाधे के रूप में हुई है। इस हादसे में उनका पुत्र आशीष पाधे (चालक) गंभीर रूप से घायल हो गया। पाढ़ी परिवार पुणे से नागपुर जा रहा था।