logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: ज्ञानगंगा अभयारण्य में अवैध उत्खनन कर रहे रेत तस्करों ने वन अधिकारियों कर किया हमला, तीन घायल 


बुलढाणा: जिले के ज्ञानगंगा अभयारण्य में बालू माफियाओं का बोलबाला है। अभयारण्य में लगातार  अवैध उत्खनन जारी है। इनके हौसले कितने बुलंद है इसी से समझा जा सकता है कि, रोकने गए वन अधिकारियों पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हे जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि, लोखंडा क्षेत्र में नदी से कुछ लोग ट्रैक्टर से बालू ले जा रहे। इस बात की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने देखा कि, कुछ लोग ट्रैक्टर में रेत भर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों को देखते ही ट्रैक्टर का मालिक युसूफ डॉन मौके पर पहुंचा और वह अन्य लोगों के साथ वन कर्मचारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। 

इस हमले में वन रक्षक सिद्धेश्वर करभरी पाटिल, वन मजदूर ज्ञानेश्वर पंजाजी सोनू और ज्ञान सिंह मोहन सिंह पड़वाल घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए यहां के जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब अपराधियों के खिलाफ वन कानून सहित विविध धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया गया है।