logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: तेज रफ़्तार ऑटो ने दूल्हे को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत


बुलढाणा: जिले से एक बेहद दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शादी समारोह में एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर घुस गया। ऑटो की टक्कर से दूल्हा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दूल्हे की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामू सावरकर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। 

मंगलवार को साजनपुरी इलाके में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच अचानक एक तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा शादी के हॉल में घुस गया। इस घटना में दूल्हा और ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायलों में से एक का प्राथमिक उपचार खामगांव जनरल अस्पताल में किया गया। बाद में अकोला के सर्वोपचार अस्पताल ले जाते समय रामू सावरकर की मौत हो गई।

ऑटो चालक दूसरे धर्म का होने और दूल्हे की मौत होने के कारण परिसर में तनाव का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पुरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया, वहीं कोई अप्रिय घटना भी न हो इसको देखते हुए रैपिड एक्शन फाॅर्स की एक टुकड़ी भी तैनात की गई है।