logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: पंढरपुर से लौट रही एसटी बस पलटी, दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल


बुलढाणा: सोमवार सुबह करीब 2 बजे एक भयानक हादसे में पंढरपुर से लौट रही एक एसटी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसटी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय बस में पांडुरंग के दर्शन से लौट रहे 52 तीर्थयात्री सवार थे।

खामगांव डिपो की बस पंढरपुर से आ रही थी। रात करीब दो बजे बस मेहकर फाटा और चिखली के बीच स्थित महाबीज कार्यालय के सामने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन 10 से 15 वारकरी घायल हो गए। 

घायलों में से कुछ को चिखली और कुछ को बुलढाणा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य चलाया। चिखली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया।