logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: टेंभूर्णा से 14 लाख का चोरी का माल जब्त, नागपुर पुलिस की कार्रवाई


खामगांव: नागपुर में चोरी के एक मामले में आरोपी द्वारा दी गई सूचना पर नागपुर पुलिस ने तहसील के ग्राम टेंभूर्णा स्थित एक गोदाम से चोरी हुआ करीब 14 लाख रुपये का साबुन बरामद किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साबुन चोरी के प्रकरण में नागपुर के कोंढाली थाने में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उक्त आरोपी ने चोरी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी. जिसके बाद नागपुर पुलिस आरोपी को लेकर तहसील के टेंभूर्णा गांव पहुंची. 

इस समय पुलिस ने वहां के एक गोदाम से चोरी हुआ करीब 14 लाख रू. का साबुन जब्त किया है. पुलिस उक्त सामान व आरोपितों को लेकर नागपुर के लिए रवाना हो गई. उक्त आरोपी खामगांव का रहने वाला है इसकी जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है.