logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: छात्रों की बस समस्या का समाधान, विधायक संजय गायकवाड़ की तत्परता से बच्चों के चेहरे खिले


बुलढाणा: शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की असली नींव है और इस नींव को कोई आंच न पहुँचे, यह जिम्मेदारी बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय गायकवाड़ ने निभाई।

राहेरा गाँव के स्कूली बच्चों ने जब अपनी व्यथा विधायक के सामने रखी तो उन्होंने तुरंत समाधान किया।छात्रों ने बताया कि स्कूल जाने वाली बस समय पर नहीं पहुँचती, जिससे उन्हें देर हो जाती है और पढ़ाई प्रभावित होती है।

इतना ही नहीं, बस कंडक्टर सीट न होने का हवाला देकर बच्चों को धमकाता भी है। यह पीड़ा सुनकर विधायक गायकवाड़ भावुक हो उठे और तत्काल विभागीय परिवहन नियंत्रक को फोन कर स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रों को किसी भी हाल में असुविधा न हो।

विधायक की इस तत्परता से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है और अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है।