logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: आत्महत्या मामला: रविकांत तुपकर सहित 25 को मिली जमानत


बुलढाणा: जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आंदोलन करने के मामले में स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता रविकांत तुपकर को अदालत ने जमानत दे दी है। इसी के साथ जिला और सत्र न्यायालय ने उनके 25 साथियों की जमानत को मंजूर कर लिया है। हालांकि, अदालत ने शर्तो के साथ जमानत दी है।

ज्ञात हो कि, 11 फ़रवरी को तुपकर और उनके साथियों ने सोयाबीन और कपास की फसल को भाव देने के लिए आंदोलन किया था। इस दौरान तुपकर ने खुदपर डीजल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसको लेकर पुलिस ने तुपकर सहित उसके 25 साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। जहां अदालत ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अदालत के इस निर्णय के खिलाफ तुपकर के वकील ने अदालत में जमानत की याचिका लगाई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह निर्णय दिया।