logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: राज्य का तीसरा आदर्श ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र का हुआ उद्घाटन, केंद्रीयमंत्री जाधव बोले- बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास


बुलढाणा: केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर तक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने विश्वास व्यक्त किया कि आदर्श ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली बीमारियों की जड़ तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महाराष्ट्र में तीसरे आदर्श ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन समारोह केंद्रीय आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जाधव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों के लाभ के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जे पी जी नड्डा के नेतृत्व में अंतिम छोर तक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का काम पूरे देश में चल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा हर व्यक्ति को आसानी से और उचित मूल्य पर स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदर्श ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनुसंधान करने की दृष्टि से अच्छा काम करेगा।

केंद्र सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का इलाज उपलब्ध कराने की योजना लेकर आई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण उपलब्ध कराने का काम केंद्र सरकार के माध्यम से किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में आई सीएमआर के विशेषज्ञ वैज्ञानिक मौजूद थे।