logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: चोरी करने जाना चोरों को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई


बुलढाणा: जिले के जलगांव-जामोद तहसील में चोरी करने आये चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। लाठी-डंडो से की गई इस पिटाई में सभी चोर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद सभी युवकों को थाने लाया गया। यह वाकया तहसील के मडखेड गांव में बुधवार आधी रात को हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मडखेड गांव के रहवासी पिछले कई समय से लगातार होने वाली चोरी से परेशान है। इसी के मद्देनहर गांव के युवक बारी-बारी गांव में गश्त लगा लगाने का काम कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर बुधवार को भी युवक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चार अजनबी युवक गांव में घुसते हुए दिखाई दिए। सभी युवको ने चोरों को को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं शोर सुन सभी ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही जलगांव-जामोद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर आरोपियों को उनसे छुड़ाया। इसके साब सभी को लेकर थाने पहुंची।