logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: टिप्पर को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर; तीन की मौत एक गंभीर घायल


बुलढाणा: मलकापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या छह पर रविवार को एक टिप्पर और आयशर की टक्कर हो गयी। इस भयानक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का बुलढाणा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह मौत से जूझ रहा है।

मृतकों की पहचान मोतला तहसील के मोहेगांव के राजू रतन चव्हाण (37), जीवन सुरेश राठौड़ (27) और सुनील ओंकार राठौड़ (33) की मौके पर ही मौत हो गई। राम मलखंभ राठौड़ (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, आयशर एमएच48जे0061 ईंटों से लदा हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर तलासवाड़ के पास नदी पुल पर मुक्ताईनगर (जिला जलगांव) से मलकापुर आ रहा था। दूसरी ओर कल्याण टोल प्राइवेट लिमिटेड का एक टिप्पर एमएच46एएफ2782 फोर लेन हाईवे के लिए मिट्टी लेकर मलकापुर की ओर आ रहा था। ट्रक खड़ा ही था कि, तेज रफ़्तार से आ ईंटे से भरे ट्रक ने पिछले से जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसा कितना भीषण था इससे समझा जा सकता है कि, ट्रक के कैबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद ट्रक को साइड में कर यातायात सुचारू किया।