logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: दो बाइक आपस में टकराई, एक युवक की मौके पर मौत 


बुलढाणा: जिले के देउलघाट मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रेक्टर को दोपहिया को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान हर्षल उज्ज्वल काले (17) के रूप में हुई है। वहीं घायल अक्षय को इलाज के लिए औरंगाबाद के लिए रेफर कर दिया है। 

लढाणा के कुछ युवक देउलघाट के पास अपना जन्मदिन मनाकर अपने दोपहिया वाहनों से बुलढाणा की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे तेज आंधी चली। इतने में पल्सर के सामने खेत से अचानक एक ट्रैक्टर सामने आ गया। अचानक आये तेज रफ़्तार दोपहिया ने ट्रेक्टर को टक्कर मार दी। इस दौरान गाडी चला रहे अक्षय के सर पर गंभीर जख्म लगा, इससे उसकी  मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल अक्षय को तत्काल जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बुलढाणा नगर व ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कर हर्षल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल बुलढाणा ले आई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व दोपहिया वाहन को जब्त कर बुलढाणा ग्रामीण थाना ला दिया है, जबकि गंभीर रूप से घायल अक्षय सुसार को आगे के इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है।