logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पंचनामा कर रिपोर्ट भेजने का दिया निर्देश


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा तहसील में हुई भारी बारिश के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने आज प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने सीधे खेतों में जाकर किसानों से बातचीत की और नुकसान का जायजा लिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री (आयुष स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने हाल ही में बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा क्षेत्र का दौरा किया, जहां 15 सितंबर को बादल फटने जैसी हुई बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित किसानों से मुलाकात की। 

केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की स्वास्थ्य सेवा के लिए 'सेवक रथ' मोबाइल मेडिकल सेवा शुरू करने की भी घोषणा की। यह यूनिट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगी। जाधव ने किसानों को  जहां जल्द सहायता देने का आश्वासन दिया, वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द नुकसान का पंचनामा पूरा कर रिपोर्ट सरकार को भेजें।