logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: विश्व प्रसिद्ध लोनार झील में जलस्तर वृद्धि, शहर का सीवेज बना बड़ा खतरा


बुलढाणा: बुलढाणा जिले की विश्व प्रसिद्ध लोनार झील, जो अपनी अनोखी प्रकृति और वैज्ञानिक महत्व के कारण विश्व पटल पर खड़ी है, अब गंभीर खतरे से जूझ रही है। हाल के दिनों में हुई तेज बारिश के कारण झील का जलस्तर असामान्य रूप से बढ़ गया है, लेकिन इससे भी बड़ा खतरा झील में शहर का जमा हुआ सीवेज सीधे मिलने से पैदा हो रहा है।

इस खारे पानी वाली झील के पानी का रंग पीला पड़ने लगा है, जो जल प्रदूषण का स्पष्ट संकेत है। इससे झील में मौजूद जैविक, वैज्ञानिक और खगोलीय तत्वों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। अलग-अलग स्थानों से झील के किनारों में सीवेज के रिसाव से लोनार झील की अनूठी पारिस्थितिकी और उसकी वैज्ञानिक महत्ता खतरे में हैं।

यह गंभीर समस्या स्थानीय पुरातत्व विभाग, वन विभाग, पर्यटन विभाग और नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी का परिणाम भी है। इन विभागों की अक्षम्य उदासीनता के कारण विश्वभर में उल्कापिंड के प्रभाव से बनी इस दुर्लभ और बहुमूल्य धरोहर की सुरक्षा अधर में लटकी हुई है।

समय की मांग है कि संबंधित अधिकारियों और विभागों को तुरंत कदम उठाकर इस संकट को गंभीरता से लेते हुए लोनार झील की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए, ताकि यह अनमोल प्राकृतिक और वैज्ञानिक धरोहर सदियों तक सुरक्षित रह सके।