logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: ट्रेन के सामने कूदकर युवक-युवती ने की आत्महत्या 


बुलढाणा: शेगांव से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक-युवती ने विदर्भ एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक-युवती की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना गुरुवार रात में शेगांव रेलवे स्टेशन से कुछ दूर शेगाव नागझिरी के पास हुई।

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे एक अज्ञात युवक ने शेगांव नागझिरी रेलवे स्टेशन से शेगाव की ओर आ रही गोंदिया मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस के आगे एक युवक-युवती ने छलांग मार लगा की आत्महत्या कर ली। शुरुआती अनुमान के मुताबिक युवक की उम्र 25 साल और युवती की उम्र 20 साल है.
मृत युवक का चेहरा झुलसा हुआ और गहरे रंग का है। उसने नीली पैंट पहनी हुई है। युवती का रंग गोरा, गोल चेहरा, दुबले-पतले आकार की और तोते के रंग की कुर्ती और काले रंग की लेगिंग पहने हुए है।