logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: भाजपा पदाधिकारियों से मारपीट करने वाले दूसरे गुट के 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


बुलढाणा: मेहकर के भाजपा पदाधिकारी विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी दूसरे गुट के कुछ लोगों ने आकर पदाधिकारी की पिटाई कर दी. यह घटना सोमवार को हुई. इस मामले में मेहकर पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

तीन दिसंबर को बीजेपी के मेहकर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश गवई के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इसी दौरान जब वह विकास कार्यों की जानकारी दे रहे थे तो दूसरे गुट के पदाधिकारी वहां घुस आये और उन पर हमला कर दिया. इस मौके पर प्रकाश गवई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन वानखेड़े, तहसील अध्यक्ष सारंग प्रकाश मालेकर की पिटाई की गयी.

इस मामले में प्रकाश गवई की शिकायत पर पुलिस ने प्रह्लाद अन्ना लश्कर, शिव ठाकरे, प्रदीप इलग, चंद्रकांत आडेलकर, रोहित सोलंके, शुभम खंडारकर, गोपाल देशमुख, दीपक निकास, अक्षद दीक्षित, विलास लश्कर, सीताराम थोकल, चेतन को गिरफ्तार किया है. भांडेकर, महावीर मंजुलकर, आकाश पिटकर, जयकांत शिखर, रवि शिंदे, आकाश मोहिते, ओम पिटकर, गाजू मुदलकर और सुमित शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।