logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: किसान नेता रविकांत तुपकर को बदनाम करने वाले प्रशांत डिक्कर के खिलाफ मामला दर्ज


बुलढाणा: जिले के स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के पदाधिकारियों के बीच जंग लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में संगठन के नेता रविकांत तुपकर और विदर्भ के अध्यक्ष प्रशांत डिक्कर  जंग जारी है। इसी के कारण लगातार दोनों नेताओं के समर्थक सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ जमकर पोस्ट कर रहे हैं। इसी को देखते हुए 18 अक्टूबर को शेगांव के पास बुद्रुक में प्रशांत डिक्कर सहित उसके 12 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

स्वाभिमानी के जिलाध्यक्ष ने शेगांव ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि प्रशांत डिक्कर ने स्वाभिमानी किसान संघ के नेता रविकांत तुपकर और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ अश्लील भाषा में गाली-गलौज कर और फेसबुक और सोशल मीडिया अकाउंट पर अपमानजनक पोस्ट को प्रसारित कर धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया।