logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

खामगांव के सस्ता गल्ला दुकानदारों ने तहसीलदार के पास जमा की ई-पास मशीन, विरोध प्रदर्शन कर लगाए नारे


बुलढाणा: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कंप्यूटरीकरण के बाद 2018 से राज्य के 52 हजार सस्ता गल्ला दुकानदार ई-पास मशीनों के माध्यम से अनाज का वितरण कर रहे हैं. लेकिन पिछले दो माह से ई-पास मशीन पर अनाज वितरण के दौरान सर्वर लगातार डाउन हो रहा है, जिस कारण अनाज का वितरण नहीं हो पा रहा है. ऐसे में लाभुक राशन कार्डधारियों और दिहाड़ी मजदूरों को अनाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.

सस्ते गल्ले की दुकानों में अनाज का भंडार होने के बावजूद वे अनाज का वितरण नहीं कर पा रहे हैं. तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर और राज्य स्तर तक कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने के कारण खामगांव तहसील के सस्ता गल्ला दुकानदारों ने ई-पास मशीन लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. 

इसके साथ ही सस्ता गल्ला दुकानदारों ने खामगांव तहसील कार्यालय में ई-पास मशीन तहसीलदार के पास जमा कर राज्य सरकार को इशारा दिया है.