logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

कर्नाटक से शुरू सीमा विवाद के बीच बुलढाणा के चार गांव की मांग मध्य प्रदेश में शामिल होने की


बुलढाणा: कर्नाटक के साथ महाराष्ट्र के शुरू सीमा विवाद के बीच एक नया विवाद जन्म लेते हुए दिखाई दे रहा है.सांगली जिले के कुछ गांवो की तरह बुलढाणा जिले की जलगांव-जामोद तहसील के तहत आने वाले चार गांव ने मध्यप्रदेश में शामिल होने की मांग उठाई है.यह मांग मुलभुत सुविधाओं को हासिल करने और महाराष्ट्र में उनके साथ हो रहे व्यवहार को अन्याय क़रार देते हुए की गई है.मध्यप्रदेश की सीमा पर बसें बुलढाणा के 4 गांवों के नागरिकों ने बुनियादी सुविधाएं न मिलने के कारण मध्य प्रदेश जाने का फैसला किया है. ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर यह निर्णय लिया है और ग्रामीणों ने इस मांग के साथ अधिकारियों को सूचना भी दी है.

गौरतलब हो की पडोसी राज्य कर्नाटक की सीमा पर सांगली जिले के कुछ गांवों ने कर्नाटक में शामिल होने की मांग की है क्योंकि उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है इसी का असर अब राज्यों को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले  क्षेत्रों के गांवों तक पहुंच गया है। बुलढाणा जिले के जलगाँव जामोद तहसील के   भिंगारा, टापरी, गोमल एक और गोमल दो गाँवों के नागरिकों ने एक बयान जारी कर  मांग की है कि उनके गांव को मध्य प्रदेश में शामिल किया जाना चाहिए। इनका आरोप है की उन्हें बुलढाणा जिला प्रशासन और राज्य सरकार मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। ग्रामीणों के इस रुख के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.