logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा में सामने आया देसी हनी ट्रैप का मामला,पूर्व सरपंच को लूटने वाली महिला और उसके पांच साथी गिरफ़्तार


बुलढाणा- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'हनी ट्रैप' के मामले का सुनाई देना एक आम बात है लेकिन अब यह बीमारी ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच गई है. बुलढाणा जिले के एक पूर्व सरपंच को हनी ट्रैप में में फंसाये जाने का मामला सामने आया है.जिसमे एक महिला और उसके साथियों ने पूर्व सरपंच से  साढ़े पांच हजार रुपये लूट लिए। जिसके बाद पूर्व सरपंच ने खुद  पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने इस 'देसी हनी ट्रैप' गैंग का  भंडाफोड़ कर महिला और साथियों को गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में आरोपी महिला ने पहले पूर्व सरपंच से फोन पर संपर्क साधा फिर उसे शारीरिक सुख का झांसा देकर एक सुनसान जगह पर बुलाया। महिला ने पूर्व सरपंच को शहर के एक डीएड कॉलेज की शांत जगह पर बुलाया था.वो जैसे ही वहां पहुंचा इतने में महिला के पांच साथी पहुंच गए.उन्होंने पूर्व सरपंच को धमकी दी की उन्होंने उसका वीडियो बना लिया है.अगर वो अपनी बदनामी नहीं चाहता है तो एक लाख रूपए दे.आरोपियों ने पूर्व सरपंच से मारपीट की और उससे पांच हजार रूपए छीन कर फरार हो गए.पूर्व सरपंच को खुद के साथ ठगी होने की आशंका होने के बाद उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को संजीदगी के लिया।यह घटना रविवार की थी लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। जाँच में पता चला की महिला और उसके साथियो ने इस देसी हनी ट्रेप के माध्यम से कई लोगों को निशाना बनाते हुए नगदी,मोबाइल और आभूषण लूटे है.गिरफ़्तार आरोपियों में  कृष्णा भास्कर पवार, अजय सुनील विरशीद,रूपेश शंकर सोनवणे, संतोष सखाराम जाधव और एक 17 वर्षीय किशोर को महिला के साथ गिरफ़्तार किया है.