logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

एकनाथ खडसे ने पंकजा मुंडे को पार्टी में दरकिनार किये जाने का लगाया आरोप


बुलढाणा:  भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता और मौजूदा समय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कोटे से विधान परिषद सदस्य एकनाथ खड़से ने पंकजा मुंडे को पार्टी में दरकिनार किये जाने का आरोप लगाया है.जिले के मलकापुर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे खड़से ने मीडिया से बातचीत में बताया की दिवंगत पिता के जैसे ही पंकजा मुंडे को भी पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है.खडसे से जब पंकजा मुंडे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा की भाजपा ने हमेशा ओबीसी नेताओ को दरकिनार किया है.  अण्णासाहेब डांगे, भाऊसाहेब फुंडकर , गोपीनाथ मुंडे इनके जैसे कई नेताओं को पार्टी में अपमान सहन करना पड़ा.जानबूझकर इन नेताओं को परेशान किया गया और अब पंकजा ताई के साथ भाजपा अपमानास्पद व्यवहार कर रही है.लेकिन पंकजा गोपीनाथ मुंडे की बेटी है उन्हें मानाने वाला एक बड़ा वर्ग राज्य में है.आने वाले समय में चुनाव है और वो बड़ा चेहरा है इसलिए भाजपा उनके चेहरे का इस्तेमाल करेगी। खडसे ने कहा की मुंडे और उन्होंने तीस वर्षो तक साथ में काम किया।उस समय पार्टी को मारवाड़ी और ब्राम्हण की पार्टी माना जाता था.लेकिन हमने भाजपा को सर्वसामान्य की पार्टी बनाई।