logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: तेंदुए के हमले में किसान की मौत, गिरडा गांव में हुई घटना


बुलढाणा: बुलढाणा तहसील के गिरडा गांव में तेंदुए के हमले में एक युवा किसान की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। इस घटना से घने वन क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों के बीच भय का माहौल पैदा हो गया है। तेंदुए के हमले में मारे गए युवा किसान का नाम सुनील सुभाष जाधव (37) है। सुनील सुभाष जाधव बुलढाणा तहसील के गिरडा गांव का ही निवासी है। 

जाधव परिवार का गिरडा में खेत है। गुरुवार को सुनील जाधव किसी काम से अपने खेत में गया था। वह खेत का काम खत्म कर अपने खेत की मेड़ पर खड़ा था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अचानक एक तेंदुए ने सुनील जाधव पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर गोंदनखेड़ की ओर ले गया। 

इसी बीच दर्द से चिल्ला रहे सुनील जाधव की आवाज सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा और अन्य ग्रामीण भी दौड़ पड़े। लिहाजा, सुनील को बदहवास हालत में छोड़कर तेंदुआ घने जंगल की ओर भाग गया। हालांकि, तब तक सुनील जाधव की मौत हो चुकी थी। 

इसके बाद सुनील सुभाष जाधव के शव को बुलढाणा के जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। देर शाम तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। विधायक संजय गायकवाड़ भी घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे थे।