logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

खामगांव जिला परिषद स्कूल में लगी आग, [पूरी इमारत जलकर खाक


बुलढाणा: आज सुबह लगभग 3 बजे बुलढाणा जिले के खामगांव शहर में जिला परिषद स्कूल की इमारत अचानक लगी आग में पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई.

इलाके के निवासियों ने सुबह करीब 3 बजे इमारत में आग देखी और नगर निगम फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. लेकिन तबतक आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था, जिसमें स्कूल की बिल्डिंग पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

अग्निशमन विभाग ने काफी देर तक आग बुझाने के प्रयास किया. आख़िरकार कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. घटना के वक्त पुलिस भी वहां दाखिल हुई थी, लेकिन आग बुझाने का कोई प्रयास न करते हुए पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी में ही सोते नजर आए.