logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

सरकार असंवेदनशील, तुरंत मुहैया कराएं 100 प्रतिशत मुआवजा, अन्यथा करेंगे उग्र आंदोलन: रविकांत तुपकर


बुलढाणा: किसान नेता रविकांत तुपकर ने बुधवार को शेगांव और खामगांव तहसील में हुए नुकसान का निरीक्षण किया. जिले के शेगांव और खामगांव तहसील में 7 जुलाई को बादल फटने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी. बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है. हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि बह जाने से खेती और फसलों को भारी नुकसान हुआ है. कई जगहों पर घर और घरेलू सामान बह जाने से कई लोगों की जान पर बन आई है.

शेगांव तहसील में पलासखेड़ के पास और खामगांव तहसील में कोलारी और पिंपरी गवली के गांवों का निरीक्षण करने के बाद, उन्होंने पीड़ितों से मुलाकत की. तुपकर ने कहा कि कलेक्टर, विभागीय अधिकारी, तहसीलदार से संवाद कर तत्काल पंचनामा बनाकर शत-प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की गई है. तुपकर ने प्रशासन से उन लोगों के लिए तत्काल व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है जिनकी जान गई है.

रविकांत तुपकर ने कहा कि यह दुखद है कि तीन दिन बाद भी नुकसान पीड़ितों को सानुग्रह अनुदान नहीं दिया गया है. सरकार संवेदनहीनता से काम कर रही है और यदि सरकार शीघ्र पंचनामा बनाकर शत-प्रतिशत मुआवजा नहीं देती है तो हम प्रभावित लोगों को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेंगे.