logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: झिंगाट गाने पर विधायक संजय गायकवाड ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल


बुलढाणा: अपने अलग और बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले बुलढाणा से शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ कई बार मुसीबत में फंस चुके हैं. अब एक बार फिर उनका एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में विधायक डांस करते नजर आ रहे हैं. 

बुलढाणा के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड के बेटे की 29 मई को शादी थी. इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे.

यह शादी समारोह बुलढाणा में बड़ी धूमधाम से हुआ. इस शादी की संगीत सेरेमनी 27 मई की शाम को हुई. अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले विधायक संजय गायकवाड़, इस संगीत समारोह में, अपने परिवार के साथ झिंगाट गाने पर थिरकते नजर आए. यही नहीं डांस के बाद विधायक ने सभी को अपनी गायकी भी सुनाई.