logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा में स्वास्थ्य कर्मी कोरोना जेएन 1 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


बुलढाणा: राज्य के कई जिलों में कोरोना के नये वेरिएंट ने दस्तक दे दी है. कल बुलढाणा जिले में भी कोरोना ने भी प्रवेश कर लिया. इसमें बुलढाणा शहर का एक 48 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के ही पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य व्यवस्था और सतर्क हो गयी है.

राज्य के कई हिस्सों में रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं. बुलढाणा में भी कल स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई है. 48 साल के इस कर्मचारी को कोरोना के लक्षण महसूस होने पर उन्होंने कोरोना रैपिड टेस्ट कराया. उक्त कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया।

कोरोना संक्रमित मरीज बुलढाणा शहर की कच्ची सड़क पर हाजी मलंग दरगाह के पीछे एक कस्बे में रहता है. उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है. अब जेएन1 वेरिएंट की जांच के लिए सैंपल पुणे भेजे जाएंगे. जिला सर्जन डॉ. सुभाष चव्हाण ने नागरिकों से बिना डरे नियमों का पालन करने की अपील की है.