logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की तत्काल सहायता देने की मांग


बुलढाणा: जिले में कल बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना, ज्वार और मिर्च जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ है और किसान हताश हो गए हैं। हाथ से मुँह तक आने वाले निवाले को प्रकृति ने छीन लिया है। इससे किसान आर्थिक संकट में पड़ गये हैं।  

वहीं किसानों ने राज्य सरकार से मांग की है कि किसान को बिना पंचनामे के प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी जाये। किसानों ने चेतावनी दी है कि सामने लोकसभा चुनाव होंगे और पीछे आत्महत्या।

किसानों ने बिना थके संकट का सामना करने और संघर्ष से लड़ने की की भी चेतावनी दी है। जिले के सिंदखेड़ाराजा, जलगांव जामोद, संग्रामपुर, नांदुरा तहसील में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।