logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा में रेत पर लगाम लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर की फोटो पर चप्पल मारकर किया प्रदर्शन


बुलढाणा: जिले में खडकपूर्णा परियोजना से बड़े पैमाने पर हो रही रेत की तस्करी के विरोध में युवा सेना के उपप्रमुख संतोष भूतेकर और इसरुल के ग्रामीणों ने कलेक्टर की फोटो पर जूते चप्पल मारकर विरोध प्रदर्शन किया. 

इस मौके पर कलेक्टर किरण पाटिल के खिलाफ नारे भी लगाये गये. खास बात यह हुई कि ये विरोध प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय के सामने नहीं बल्कि इसरुल में रात के समय रेत की तस्करी कर रहे टिपर वाहनों के सामने किया गया.

बुलढाणा जिले में खडकपूर्णा परियोजना से प्रतिदिन होने वाले रेत के अवैध परिवहन को जिले का राजस्व प्रशासन रोकने में असमर्थ है। युवा सेना जिला उपप्रमुख संतोष भूतेकर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार शिकायत, आवेदन और विरोध किया है. उन्होंने कहा कि कलेक्टर राजस्व प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है.