logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: खामगांव जालना रेलवे लाइन की निधि को मिली मंजूरी, जन आंदोलन समिति ने राज्य सरकार की घोषणा का किया स्वागत


बुलढाणा: राज्य सरकार ने 13 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में खामगांव जालना रेलवे लाइन के लिए 50 प्रतिशत राज्य हिस्सेदारी देने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद इस 165 किमी ब्रॉड गेज नई रेलवे लाइन के लिए 2453 करोड़ रुपये की निधि मिली है। इस बात से पिछले 114 वर्षों से इस रेलवे लाइन का सपना देख रहे जिले के नागरिकों उनका सपना साकार होते नजर आ रहा है। 

इस रेलवे लाइन के लिए फंड की मंजूरी मिलने की जानकारी होने पर रेलवे जन आंदोलन समिति और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिखली में शिवाजी महाराज चौक पर पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। नागरिकों ने पेड़ा बांट, गुलाल उड़ाकर 'आली रे आली रेलवे आली' के नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।