logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

बुलढाणा जिले में फिर से लंपि रोग का प्रवेश; 12 जानवर संक्रमित, अलर्ट मोड पर पशुपालन विभाग


बुलढाणा: पिछले वर्ष बुलढाणा जिले में लंपि रोग ने कहर बरपाया था। जहां कृषि और पशुधन की अच्छी खासी आबादी है। इस दौरान रिक्तियों और असुविधाओं से ग्रस्त पशुपालन विभाग की सीमाएं उजागर हो गईं थीं। मूक पशुओं के लिए काल बने इस लंपि रोग ने फिर से जिले में प्रवेश किया है। खानदेश संभाग से सटे और विदर्भ के प्रवेशद्वार मलकापुर, देउलगांव राजा, सिंदखेड राजा तहसीलों में 12 पालतू पशु लंपि रोग से संक्रमित हो गए हैं।

जिले में कुछ पशुओं में गांठ जैसे लक्षण पाए गए हैं। उन पशुओं के नमूने परीक्षण के लिए ले लिए गए हैं। जहां एक ओर इससे जिले के लाखों पशुपालक भयभीत हैं, वहीं पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

प्राथमिक स्तर पर किसानों और पशुपालकों के बीच जन जागरूकता पैदा की जा रही है तथा गांठदार बीमारी से निपटने के लिए योजना बनाई जा रही है। प्रभावित पशुओं के नमूने जांच एवं परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही पशुओं की लिपि रोग से संक्रमित थे और उनकी मृत्यु इसके कारण हुई? यह कहा जा सकेगा।

जिला पशुपालन विभाग के उपायुक्त डॉ. राजेंद्र पाटिल ने कहा है कि बीमारी से निपटने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। डॉ. पाटिल ने प्रभावित और स्वस्थ पशुओं को अलग रखने, उन्हें एक साथ चारा-पानी न देने, छिड़काव के माध्यम से गौशाला को कीटाणुरहित करने, टीकाकरण करने, गौशाला की सफाई करने और मक्खियों व मच्छरों पर नियंत्रण रखने की भी अपील की है।