logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Maths Paper Leak Case: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चारों शिक्षकों को किया निलंबित


बुलढाणा: 12वीं के गणित के पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षक विभाग ने चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। अमरावती संभागीय बोर्ड के सचिव के आदेश पर शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षकों के शिक्षण संस्थान के निदेशक को कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

निलंबित शिक्षकों में लोणार तहसील के ज़ाकिर हुसैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राध्यापक अब्दुल अकील अब्दुल मुनाफ,केंद्रीय पब्लिक स्कूल और जूनियर कॉलेज, लोनार के शिक्षक अकुंश पृथ्वीराज चव्हाण, वसंतराव नाइक माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किनगांव जट्टू के शिक्षक गजानन शेषराव आडे और  शेंदुरजन के संस्कार जूनियर कॉलेज के गोपाल दामोदर शिंगणे का समावेश है। 

पेपर लिक मामले में शिक्षा विभाग भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने चार शिक्षकों को गिरफ्तार किया था। इन शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश शिक्षा विभाग ने चार शिक्षण संस्थानों के निदेशकों को दिया था।  संभागीय शिक्षा बोर्ड के सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद बुलढाणा शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।