logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: विधायक गायकवाड़ जल्द बनेगे मंत्री, उमाशक्ति पीठ के शंकराचार्य स्वामी रामदेवानंद ने की भविष्यवाणी 


बुलढाणा: वृंदावन के उमाशक्ति पीठ के शंकराचार्य स्वामी रामदेवानंद सरस्वती ने गुरुवार को बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसके तहत गायकवाड़ जल्द ही मंत्री बनेंगे। शंकराचार्य ने इसी के साथ शिंदे सरकार के अच्छे प्रदर्शन की कामना भी की। बुलढाणा बाजार समिति क्षेत्र में बनने वाले प्रस्तावित वारकरी भवन का भूमिपूजन करने बुलढाणा पहुंचे थे। 

इस भूमिपूजन समारोह में स्वामी हरिचैतन्य महाराज सहित अन्य साधु-संत, महाराज, डिंड्या जो शहर में प्रवेश कर चुके थे, बड़ी संख्या में उपस्थित थे। भूमिपूजन समारोह के बाद धड़ नायक पर ओंकार लॉन में संतों का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वामी ने मुख्यमंत्री और विधायकों और वारकरी संप्रदाय के हिंदुत्व कार्यों की प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विधायक गायकवाड़ को 'लालबत्ती' का आशीर्वाद दिया। इस दौरान विधायक समर्थकों ने जमकर ताली बजाई।