logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

उद्धव ठाकरे के वक्तव्य पर विधायक संजय गायकवाड का पलटवार, कहा- सच्चा शिवसैनिक कांग्रेस और एनसीपी के साथ जा नहीं सकता


बुलढाणा: शिवसेना उद्धव ठाकरे शिंदे गुट पर हमका बोलते हुए कहा था कि, हमारे साथ जो लोग है वह सच्चे सैनिक हैं, वहीं जो छोड़कर चले गए वह बिकाऊ थे। उद्धव के इस हमले पर शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने पलटवार किया है। गायकवाड़ ने कहा कि, हम सच्चे शिवसैनिक है और एक सच्चा शिवसैनिक कभी कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करता।"

गायकवाड़ ने कहा, "बालासाहेब द्वारा बनाया गया शिवसैनिक ही असली शिवसैनिक है। मैं और शिंदे साहब एक सच्चे शिवसैनिक हैं। एक कट्टर और सच्चा शिवसैनिक कभी जाकर कांग्रेस और राष्ट्रवादियों के साथ गठबधन नहीं करेगा।  जो केवल वफादारी की आड़ में रह गए सैनिकों को रखने की कोशिश कर रहे हैं, जो अब हमें बताते हैं कि सत्ता आ गई है और तानाशाही चली गई है।"