logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

विधायक संजय कुटे ने की शरद पवार के बयान की अलोचना, कहा - शायद महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं शरद पवार


बुलढाणा: पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक डॉ संजय कुटे ने शरद पवार पर महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए शरद पवार कुछ भी कर सकते हैं. 

कुटे ने कहा, “महाराष्ट्र की संस्कृति. एक परंपरा है, अगर हम देखें तो इस तरह की मानसिकता पूरे महाराष्ट्र में कहीं नहीं है और कहीं होगी भी नहीं. शरद पवार एक वरिष्ठ नेता हैं और देश का नेतृत्व करते रहेंगे. उनका यह बयान कि महाराष्ट्र में मणिपुर जैसा होगा, दुर्भाग्यपूर्ण, दुखद और हास्यास्पद है.”

विधायक ने कहा, “पवार साहब किसी भी कीमत पर विधानसभा चुनाव जीतना चाहते हैं. अब हमें संदेह हो रहा है कि उन्होंने यह बयान यह सोच कर दिया कि इस तरह का बयान देने से महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है.”