logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

वापसी में भी मानसून बरसा रहा क़हर-बुलढाणा में बिजली गिरने से दो की मौत,तीन महिला मजदुर ज़ख़्मी


बुलढाणा- मानसून की वापसी के तहत होने वाली बारिश के चलते विदर्भ में कहर का असर दिखाई दे रहा है.बारिश के साथ गिरी आसमानी बिजली के संपर्क में आने से जिले में दो किसानों की मौत होने की घटना सामने आयी है.दोनों घटनाएं अलग-अलग तहसीलों की है.बारिश के चलते हो रहे असर का बड़ा नुकसान भी दर्ज होता दिखाई दे रहा है.
खामगाव तहसील के पलसी बुद्रुक में मोहन श्रीराम सांगोकार नामक किसान अपने खेत पर काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक गिरी बिजली के वो संपर्क में आ गए.जिसमे उनकी मौत हो गयी इसके साथ ही खेत में मोहन के साथ काम कर रहे केशव मिठूलाल सांगोकर गंभीर रूप से जख़्मी हो गे जिन्हे तुरंत खामगाव के सामान्य अस्पताल ले जाया गया.बिजली गिरने की दूसरी घटना देऊलगाव कोल जगह की है जहां सोयाबीन की तुड़ाई के लिए अपने खेत में गए 53 वर्षीय खुशालराव गायकवाड काम निपटाकर अपने घर वापस लौट रहे थे.इस दौरान अचानक उन पर आसमानी बिजली गिर गयी इस घटना में खुशलराव की भी घटनस्थल पर ही मौत हो गयी.इन दो घटनाओ के अलावा देऊलगांव राजा तहसील में बिजली गिरने की वजह से खेत में काम कर रही कस्तुरबाई शालिग्राम मापारी, शिवाजी शालिग्राम मापारी और अश्विनी शिवाजी मापारी नामक महिला मजदुर जख़्मी हो गयी है.