logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

सबसे ज़्यादा खोखे बुलढाणा में आये लेकिन गद्दारों के ख़ोख़े जलकर ख़ाक हो जायेगे-संजय राऊत


बुलढाणा: राज्यसभा सांसद और शिवसेना के प्रवक्ता संजय राऊत ने भी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। चुनाव आयोग द्वारा पार्टी को मिले चुनाव चिन्ह जलती हुई मशाल का जिक्र करते हुए राऊत ने कहा की इस मशाल की आंच में गद्दारों के खोखे जल जायेंगे। जिस जिजाऊ की भूमि में गद्दारी ने जन्म लिया है उसे ख़त्म करने के लिए इस मशाल को जलाया गया है.संजय राऊत ने आरोप लगाया की सबसे ज्यादा खोखे बुलढाणा में आये है.एक सांसद और दो विधायकों ने खोखे लिए है.राऊत ने शिंदे और साथी विधायकों के साथ गुवाहाटी जाने को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा की क्या महाराष्ट्र के देवता समाप्त हो गए की वो गुवाहाटी गए है.सबसे ज्यादा मंदिर को महाराष्ट्र में है लेकिन रेडे गुवाहाटी गए है.
 
शिवसेना और उद्धव ठाकरे के लिए उम्रकैद भुगतने के लिए तैयार हूँ 
अपने भाषण में संजय राऊत ने जेल जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा की वो लगभग 110 दिन जेल में रहकर आये है इसमें क्या है वो शिवसेना और उद्धव ठाकरे के लिए उम्रकैद भुगतने के लिए तैयार है.मै जब जेल गया था तब मेरे साथ भगवा था ( सभा में भगवा दुपट्टा लहराते हुए ) और मैंने कहा  था जब तक मेरी सांस रहेगी तब तक यह भगवा मेरे साथ रहेगा।
 
संजय राऊत ने कहा की खोके लेने वालो ने महाराष्ट्र को बदनाम किया है.अन्य राज्यों का भूगोल है लेकिन महाराष्ट्र का इतिहास है वो भी बुलढाणा की वजह से क्यूंकि यहाँ शिवाजी को जन्म देने वाली जीजामाता ने जन्म लिया है.बुलढाणा में आयोजित सभा का मकसद बताते हुए कहा की राज्य में फिर एक बार राज्य में शिवसेना के मुख्यमंत्री को बैठाने के लिए इसका आयोजन है.