logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

चुन-चुनकर नहीं अब घेर-घेर कर मरूंगा, उद्धव गुट पर फिर भड़के संजय गायकवाड़


बुलढाणा: शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ के चुन-चुन कर मारने वाले बयान पर बवाल जारी है। गायकवाड़ के बयान पर राज्य भर में उद्धव ठाकरे समर्थक लगातार आक्रामक है। राज्य भर में विरोध प्रदर्शन कर जवाब दे रहे हैं। उद्धव गुट के इस विरोध प्रदर्शन पर विधायक गायकवाड़ ने फिर से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, उनका बयान उन नेताओं के लिए था जो उन्हें गद्दार कह रहे थे। हालांकि, अभी भी उन्होंने यह कहना नहीं छोड़ा है। इस लिए अब उन्हें चुन-चुन कर नहीं घेर-घेर कर मारूंगा।

राज्य भर के नहीं कुछ शिवसैनिकों को कहा


अपने बयान पर अस्पस्टीकरण देते हुए गायकवाड़ ने कहा, यह चेतावनी हमने राज्य के शिवसैनिकों को नहीं, बल्कि बुलढाणा जिले में शिवसेना के कुछ अधिकारियों को दी थी, जिन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिंदे समूह में शामिल हुए सांसदों और विधायकों के बारे में बेहद निचले स्तर के बयान दिए थे। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने बयानों को नहीं रोका, लेकिन अब से "चुन चुन के नहीं", तो घेर-घेर के मारुंगा।"

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों उद्धव गुट और शिंदे गुट में शामिल नेताओं के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर कुर्सियों पर जोरदार हमला किया था। अपने समर्थकों पर हुए हमले को लेकर गायकवाड़ ने उद्धव ठाकरे समर्थकों पर तीखा हमला बोला था। इसी के साथ उन्होंने अपने विरोधियों को चुन-चुन कर मारने की बात कही थी।