logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

अब लड़ाई आर-पार की होगी, जेल से बाहर निकलते रविकांत तुपकर ने दी सरकार को चेतवानी


बुलढाणा: आत्मदाह मामले में स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता रविकांत तुपकर को अदालत ने जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद तुपकर को जेल से रिहा कर दिया गया। वहीं जेल से बाहर आते ही तुपकर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, "अब लड़ाई आर-पार की होगी।" इसी के तुपकर ने साथ साथियों से बातचीत कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही। 

गजानना महाराज के किये दर्शन

जेल से छूटने के बाद तुपकर अपने अन्य साथियों के साथ सीधे गजानन महाराज के दर्शन करने शेगांव पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी, माँ सहित सैकड़ो की संख्या में स्वभिमानी किसान संगठन के कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। तुपकर ने कहा कि, “जब तक किसानो की मांग नहीं मानी जाती तब तक वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।” 

ज्ञात हो कि, तुपकर के नृतृत्व में 11 फ़रवरी को स्वाभिमानी किसान संगठन ने बुलढाणा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान तुपकर ने विविध मांगो को नहीं मानने को लेकर खुद पर डीजल डाल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। इसको लेकर पुलिस ने तुपकर सहित उसके 25 साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। जहां अदालत ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अदालत के निर्णय के विरोध में जमानत याचिका लगाई गई, जहां अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए तुपकर सहित सभी को रिहा करने का आदेश दिया।